



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में मिशन लाइफ व ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल मूल मंत्र के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग तथा सतत् जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।



इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार सांझा किए। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पानी और बिजली की बचत करने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा कचरे का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।






कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि छोटी-छोटी आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर हम प्रकृति को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।



विद्यालय के मुख्याध्यापक रिपन परमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।





कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी ली तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।







