युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला जी द्वारा की गई हैं, ताकि संगठन के कार्य का और अधिक विस्तार किया जा सके।

 

इसी क्रम में मनोज चंदेल को जिला हमीरपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

मनोज चंदेल जी मूलतः झंडूता, जिला बिलासपुर के निवासी हैं और लंबे समय से युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पूर्व में वे झंडूता मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

 

उन्हें युवा मोर्चा में कार्य करने का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी के दायित्व पर हैं। पूर्व में भी उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों हेतु जिला हमीरपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

 

आने वाला समय चुनावी वर्ष है और युवा मोर्चा ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवा वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर जोर-शोर से कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

मुझे विश्वास है कि मनोज चंदेल जी के मार्गदर्शन में जिला हमीरपुर में युवा मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।

 

उनकी नियुक्ति पर युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

शुभम पठानिया

जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा हमीरपुर

[post-views]