यू-डाइस प्लस अपडेटेशन को लेकर खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार शिक्षा खंड हमीरपुर के 111 स्कूलों के यू-डाइस प्लस प्रभारी शिक्षकों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ सुनीता शर्मा ने शिक्षकों को यू-डाइस प्लस पोर्टल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल पर डाटा अपडेट करते समय आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल नवीन शर्मा ने उपस्थित सभी प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विद्यालयों का यू-डाईस प्लस डाटा निर्धारित समय सीमा के भीतर सही एवं पूर्ण रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यालयों से संबंधित जानकारी समय पर पोर्टल पर उपलब्ध हो सके।

[post-views]