



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेशवरी ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशं भोटा, गांव छोड़ब, जिला हमीरपुर में डीÛ एलÛ एडÛ के छात्रों के लिए बिदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि काॅलेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह के कर कमलों से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपने वरिष्ठ साथियों का तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया।



विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य गान एवं हास्य प्रस्तुतियां तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन कियज्ञं काॅलेज प्राचार्य ने सभी इस विदाई समारोह में स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि अगर किसी भी कार्य को पूरे मन तथा मेहनत के साथ किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।






अपने संबोधन में मुख्य अतिथि काॅलेज कमेटी के चेयरमैन श्री मनजीत सिंह जी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।



समारोह के अंत में विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने काॅलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान आयोजित फेयरवैल टाईटल प्रतियोगिता में पलक को मिस फेयरवैल चुना गया। मिस परसनैलिटी का खिताब पल्लवी को प्रदान किया गया।





डीÛ एलÛ एडÛ प्रथम बर्ष के छात्रों ने अपने वरिष्ठ प्रशिक्षु अध्यापकों से विभिन्न हास्य क्रियाएं करवाईं तथा शीर्षक देकर सम्मानित किया। इस दौरान कालेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने प्रशिक्षु अध्यापकों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।


इस उपलक्ष्य पर कालेज कमेटी के सेक्रेट्रªी कुलबीर सिंह , काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान, बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापक तथा बीÛ एÛ के छात्र व समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।





