



हमीरपुर:- जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों की पेंशन उनके आधार सीडेड बैंक खाते या डाकघर बचत खाते में ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही है।

इसलिए, जिन पेंशनरों ने अभी तक अपने बैंक खाते या डाकघर के खाते को आधार सीडेड नहीं करवाया गया है, वे इन खातों की आधार सीडिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें पोर्टल के माध्यम से पेंशन जारी की जा सके।



जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित की जा रही मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी भी योजना के निरंतर लाभ हेतु प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर माह में नवीनत्तम छमाही जीवन प्रमाण पत्र, बीपीएल एवम् आय प्रमाण पत्र सहित चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जिसमें लाभार्थी का दीर्घकालीन उपचार उल्लेखित हो, सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित कर हिमपरिवार.एचपी.जीओवी.इन/ईकल्याण himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।





















