



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पीएम श्री राजकीय उच्च विद्यालय चौकी जमवालां की छात्रा *कामिनी* ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 600 मीटर दौड़ में *प्रथम स्थान* प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कामिनी का चयन *राष्ट्रीय स्तर* की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा।



इस प्रतियोगिता में वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय के *मुख्याध्यापक रिपन परमार* एवं समस्त स्टाफ ने कामिनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।




















