हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-       हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, हमीरपुर ज़िला इकाई की मासिक बैठक दिनांक 9 नवम्बर, 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई। महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा वारे अवगत करवाया गया व संघ की गतिविधियों की जानकारी रखी गई।

 

सर्वप्रथम बैठक में संघ सदस्य तारा चन्द वर्मा, निवासी वाहिना, बिझड़ , राम कृष्ण, निवासी जनसूह व अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज शर्मा, ज़िला वरि. उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, टौणीदेवी खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरन्ज प्रधान राज कुमार पटियाल, बिझड़ी महासचिव राज कुमार चौधरी आदि प्रमुख रहे।

 

बैठक में पेंशनरों की लम्बित देनदारियों के सम्बन्ध में विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में सरकार द्वारा 5% महंगाई राहत की किस्त जारी करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया व साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की अन्य लम्बित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करे।

 

उपस्थित पदाधिकारियों ने पेंशनरों को विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई तथा संघ में सदस्यता कार्यक्रम में तेजी लाने का आह्वान किया गया।

 

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा जानकारी दी कि जिन पेंशनरों ने अपने जीवित प्रमाण पत्र नहीं भेजे हैं वे अविलम्ब कोषागार कार्यालय में जमा करवाएं। किसी कारणवश प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में पेंशनरों को कोई कठिनाई हो रही हो तो वे संघ पदाधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाएं ताकि उसका समाधान करवाया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई द्वारा निदेशक कोषागार एवं विशेष वित्त सचिव के साथ दिनांक 24 अक्टूबर को सचिवालय में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए बताया कि जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की समस्याओं के साथ साथ पेंशनरों के लम्बित चिकित्सा बिलों की अदायगी व पेंशनरों की लम्बित वकाया राशि के भुगतान वारे भी विचार विमर्श किया गया व आश्वासन मिला कि चिकित्सा बिलों के लिए शीघ्र वज़ट जारी होगा।

 

इसके अलावा लम्बित आर्थिक देनदारियों पर सदस्यों की परेशानी से सहमति जताई। पदाधिकारियों से संघ की सुदृढ़ता वनाए रखने में सवका सहयोग चाहा है।

 

उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री रोशन लाल पटियाल, दीप चन्द शर्मा, सन्तोष कुमारी वन्याल, निशा आनन्द, सुभाष चन्द कानगो, कृष्ण दत्त,राम चन्द कटोच, सन्तोष कटोच, प्रेम चन्द शर्मा, अशोक पटियाल, चत्तर सिंह ठाकुर, सुभाष चन्द कांगो, मदन लाल सहित अन्य पेंशनर शामिल रहे ।

 

देव राज पटियाल, ज़िला प्रधान हमीरपुर

[post-views]