नवदीप पब्लिक हाई स्कूल गलोड में बाल दिवस व वार्षिक उत्सव का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नवदीप पब्लिक हाई स्कूल, गलोड में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस व वार्षिक दिवस मनाया गया। इस गरिमापूर्ण समारोह के मुख्य अतिथि आई.टी. मंडी, एच.पी. के रजिस्ट्रार डॉ. कुमार शुभम पांडे रहे।

​स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों, अध्यापक वर्ग व प्रबन्धक कमेटी द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराकर वंदे मातरम का गान किया।

 

इसके पश्चात, ज्योति प्रज्वलित करके चाचा नेहरू (प्रथम प्रधानमंत्री) को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की परंपरा के अनुसार डॉ. पांडे व उनकी पत्नी को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

​अध्यक्षा सरोज वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण में कहा कि एक शिक्षविद के आशीर्वचनों से बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य अंचल ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष रखी और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

 

मुख्य अतिथि की आज्ञा पाकर स्कूल के बच्चों ने धमाकेदार व मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने खूब सराहना की।

 

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आज की टेक्नोलॉजी और आधुनिक जरूरतों पर प्रकाश डाला और बच्चों को इसका सदुपयोग करने का आह्वान किया।

​डॉ. पांडे ने स्कूल में मेधावी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही, स्कूल के पुराने विद्यार्थियों (एलुमनी) को भी सम्मानित किया गया।

 

स्कूल प्रबन्धक निदेशक ने अपने अभिभाषण में स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय जे.एन. वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन्हीं की सोच से आज संस्थान में अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए जा रहे हैं।

​अंत में स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने सभी अभिभावक वर्ग, मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और आशा जताई कि बच्चों को भविष्य में भी ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहेगा। समारोह की सफलता के लिए समस्त छात्र वर्ग व अध्यापक वर्ग का आभार व्यक्त किया गया।

​

[post-views]