शहीद सिपाही अक्षय कुमार का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा: कमलेश कुमारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव रथवाणी निवासी भारतीय सेना की 6 डोगरा रेजिमेंट में सेवारत वीर सिपाही अक्षय कुमार के निधन पर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

देश ने खोया अपना वीर सपूत, अक्षय कुमार को कमलेश कुमारी ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने शहीद अक्षय कुमार के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कमलेश कुमारी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए समर्पित वीर जवान का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वीर सपूत अक्षय कुमार को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

— कमलेश कुमारी
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा

[post-views]