



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- रंगस ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की SC बस्ती में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों की फरियाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी तक पहुंचते ही जल शक्ति विभाग ने महज दो दिनों के भीतर यहां मोटरयुक्त हैंडपंप स्थापित कर दिया। इससे बस्ती के करीब 30 परिवारों को पेयजल सुविधा मिलेगी और पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।

पुतड़ियाल की SC बस्ती के करीब 30 परिवारों को मिलेगी राहत, पेयजल किल्लत दूर करने के लिए मोटरयुक्त हैंडपंप स्थापित




जानकारी के अनुसार पुतड़ियाल की इस बस्ती में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। पेयजल लाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पाता था।







इस कारण परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए यूथ क्लब पुतड़ियाल के प्रधान बब्बू ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष ग्रामीणों की मांग उठाई और बस्ती में हैंडपंप लगाने का आग्रह किया।



मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में हैंडपंप स्थापित कर दिया। मोटरयुक्त हैंडपंप लगने से अब करीब 30 परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।





इस मौके पर पंचायत भूतपूर्व प्रधान उर्मिला देवी, बीडीसी सदस्य नवीन कुमार, प्रधान प्रधान प्रेमलता, उपप्रधान संजीव कुमार, वार्ड मेंबर सुनील कुमार, अनिल कुमार, नरेश कुमार, राजेश कुमार, कांता देवी, सीमा देवी, प्रेमचंद, विद्या देवी, जगदीश चंद्र, सुदेश कुमारी, ओम प्रकाश, पुष्पा देवी और गोविंद राम सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का इतने कम समय में समाधान होने से बस्ती के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हम सीएम साहब के साथ दिन-रात खड़े हैं। इतने कम समय में समस्या का समाधान होना हम सब ग्रामीणों के लिए सपने से कम नहीं है।











































