



बिझड़ी/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 17 नवम्बर, 2026 को खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र सिंह वन्याल की अध्यक्षता में मानव सेवा सदन, बिझड़ी, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए खण्ड महासचिव राज कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा एवं खण्ड में चल रही वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य श्री तारा चन्द वर्मा के निधन पर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।



चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, ज़िला वरि. उपप्रधान रत्न चांगरा, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, हरवंश लाल शर्मा, चरण दास, सुखदेव धीमान आदि मुख्य रहे।






बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर मंथन किया गया। सरकार द्धारा 5% महंगाई राहत की किस्त जारी करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया तथा साथ ही सरकार से श्रेणी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के पेंशनरों की वकाया ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट का शीघ्र भुगतान किए जाने का आग्रह किया गया।



बैठक में प्रदेश व ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों ने सदस्यों को विभिन्न मुद्दों पर बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा अपने वक्तव्य में पेंशनरों को विश्वास दिलाया कि संघ पदाधिकारी लम्बित मांगें को पूरा करवाने हेतु हर सम्भव पत्राचार कर रहे हैं और संघ का शिष्टमंडल अनेकों बार माननीय मुख्यमंत्री जी भी इस सम्बन्ध में मिलकर प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में पेंशनरों को आ रही दिक्कतों व अन्य वित्तीय मामलों पर दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को निदेशक कोषागार एवं विशेष सचिव वित्त के साथ सचिवालय में विस्तार से चर्चा की गई जिस पर निदेशक कोषागार द्वारा विभाग की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया। उन्होंने चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु शीघ्र वज़ट जारी करने की वात कही गई। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आगे जानकारी दी गई कि पेंशनरों की मांगों वारे माननीय मुख्यमंत्री जी से दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को विधानसभा परिसर, धर्मशाला में संघ डैलीगेसन के साथ चर्चा का कार्यक्रम है।





प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जिन पेंशनरों ने अभी जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं वे अविलम्ब अपने प्रमाण पत्र भेजें अन्यथा इस माह पेंशन बन्द हो सकती है।


उक्त के अतिरिक्त बैठक में वालकृष्ण जसवाल, जगन्नाथ धीमान, राम कृष्ण, गुरदास राम, सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण दत्त, पुरषोत्तम शर्मा, राम सिंह चन्देल, प्रकाश चन्द, मोहिंद्र सिंह, सुखदेव धीमान, प्रजा राम, हरी चन्द शर्मा, जगदीश चन्द, वक्शीश सिंह, मदन लाल सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए।
राज कुमार चौधरी, महासचिव बिझड़ी









































