सुनील शर्मा बिट्टू ने नेरी में कबड्डी टूर्नामेंट में की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   नेरी में आयोजित क्कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थी और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया जिसमें सुनील शर्मा बिट्टू मुक्ख्या अतिथि के रूप मैं शामिल हुए। खिलाड़ियों का उत्साह और मैदान में उनका प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

 

सुनील शर्मा बिट्टू ने विधार्थी एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि गाँव क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास तभी संभव है, जब युवाओं, और समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। खेल, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बढ़ावा देकर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर प्रोफेसर सतीश के. भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, उपप्रधान डॉ. रतन डोगरा, नेरी पंचायत प्रधान वीना, सोशल मीडिया इंचार्ज रजत राणा तथा टोनी ठाकुर (NSUI) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: प्रोफेसर सतीश के. भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, उपप्रधान डॉ. रतन डोगरा, नेरी पंचायत प्रधान वीना, सोशल मीडिया इंचार्ज रजत राणा एवं टोनी ठाकुर (NSUI)।

[post-views]