



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।
सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक ने सभी स्कूल प्रमुखों को दिए निर्देश
सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और उच्च पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों तथा मुख्यध्यापकों को सभी पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर सभी आवेदनों की वेरिफिकेशन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की पुनः ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी की जानी है। सभी स्कूल प्रमुख इस प्रक्रिया को 8 दिसंबर तक पूर्ण कर लें।
उपनिदेशक ने कहा कि अगर स्कूल स्तर पर छात्रवृत्ति का कोई भी मामला लंबित रहता है। सत्यापित या पुनः सत्यापित नहीं होता है अथवा उसमें कोई त्रुटि पाई जाती है तो स्कूल प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।





























































