हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

भोरंज/हमीरपुर:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरंज खण्ड़ इकाई की बैठक दिनांक 18 नवम्बर , 2026 को प्रातः साढ़े दस वज़े खण्ड प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता में सर्वेश्वर महादेव मन्दिर, गरसाड़, तहसील भोरंज़, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई। खण्ड महासचिव हंस राज द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजैन्डा व खण्ड़ में चल रही गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

 

बैठक में पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, खण्ड प्रधान राज कुमार पटियाल, पूर्व प्रधान वलदेव दास शर्मा व वचित्र सिंह ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी लेख राम कौशल, प्रेम चन्द माहिर, अशोक कुमार शर्मा आदि प्रमुख रहे।

 

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा 5% महंगाई भत्ता की किस्त जारी करने पर सरकार का आभार प्रकट किया गया व सरकार से जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की वकाया ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट का भुगतान करने एवं लम्बित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए पर्याप्त वज़ट आवंटन की मांग उठाई गई।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में जानकारी दी कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की लम्बित देनदारियों के शीघ्र भुगतान हेतु प्रयासरत हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी से समय-समय पर मिल कर पेंशनरों को संशोधित पेंशन एरियर, जनवरी, 2016 के वाद के श्रेणी-4 के पेंशनरों की ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट सहित तमाम एरियर, चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु वज़ट का आवंटन, 5% महंगाई भत्ता की किस्त आदि आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं और आगे भी प्रयास जारी हैं जिसके चलते दिनांक 20 नवम्बर, 2026 को संघ पदाधिकारियों की माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ विधानसभा, धर्मशाला में एक और बैठक होगी जिसमें लम्बित वित्तीय मांगों पर विचार होगा।

 

उक्त के अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी दी कि जिन पेंशनरों ने अभी जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं वे अविलम्ब अपने प्रमाण पत्र भेजें अन्यथा इस माह पेंशन बन्द हो सकती है।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री शम्मी शर्मा, मौजी राम शर्मा, वलवीर रंजीत सिंह, दलीप चन्द, लेख राम कौशल, प्रकाश चन्द, संजीव कुमार शास्त्री, वीरवल कौशल, त्रनाक चन्द, चुनी लाल, प्रेम लाल, अर्जुन सिंह, विधि चन्द शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, मौजी राम शर्मा, धर्म सिंह, प्रकाश चन्द सहित अन्य सदस़्य शामिल हुए ।

 

हंस राज , महासचिव भोरन्ज़ खण्ड

[post-views]