



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की जनता आज एक बात अच्छी तरह समझ ले—कुछ लोगों ने समाज सेवा, स्वर्ण समाज, हिंदुत्व और गौ माता जैसे पवित्र विषयों को भी अपनी राजनीतिक दुकान चलाने का माध्यम बना लिया है।

आज जब भाजपा के जिला अध्यक्ष से जुड़े होटल और उसके व्यावसायिक समझौते को लेकर सवाल उठे हैं, तो अचानक कुछ तथाकथित संघर्ष समितियों और स्वयंभू समाज के ठेकेदारों के बयान आने शुरू हो गए हैं।



आखिर इतनी बेचैनी क्यों है?जो लोग कल तक हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे थे, आज वही लोग भाजपा नेताओं और उनके कारोबारी सहयोगियों के बचाव में खड़े दिखाई दे रहे हैं।






हमारा सवाल सीधा है—जब हिंदुत्व की बात होती है तो मुसलमान दुश्मन कैसे हो जाता है और जब कारोबार की बात आती है तो वही व्यावसायिक संबंध स्वीकार्य कैसे हो जाते हैं?



क्या विचारधारा सिर्फ जनता को भड़काने और वोट बटोरने के लिए है?





राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ऐसे दोहरे मापदंडों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।


हमें किसी व्यक्ति के धर्म से कोई आपत्ति नहीं है। हर नागरिक को अपनी पसंद से व्यापार करने का अधिकार है। लेकिन जो लोग दूसरों को धर्म के नाम पर बांटते हैं, उन्हें अपनी राजनीति और अपने आचरण पर भी जवाब देना होगा।
और जो लोग आज अलग-अलग चोले पहनकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे भी हमारा सवाल है—आपकी असली विचारधारा क्या है? समाज की सेवा या किसी राजनीतिक दल का बचाव?
अब हिमाचल की जनता को गुमराह करना आसान नहीं होगा। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हर उस राजनीतिक अवसरवाद, दोहरे चरित्र और जनता को बांटने वाली राजनीति का पर्दाफाश करेगी, जिसके पीछे भी कोई हो।
हम किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। सवाल पूछेंगे, जवाब मांगेंगे और जनता के सामने हर तथ्य रखेंगे।

याद रखिए—यह देवभूमि है, यहां अब राजनीतिक चोले नहीं, असली चेहरे पहचाने जाएंगे!
हिमाचल मांगे असली विकल्प!
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी जिंदाबाद!
जय मां भवानी!
Rumit Singh Thakur








































