सुनील शर्मा बिट्टू ने झटवाड़ गांव में महिला मंडल प्रधान रेखा शर्मा एवं गांववासियों से की मुलाकात

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सुनील शर्मा बिट्टू ने आज झटवाड़ गांव का दौरा किया तथा महिला मंडल की प्रधान रेखा शर्मा सहित गांववासियों से मुलाकात की। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान एवं ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

ग्रामीणों ने विशेष रूप से पेयजल की समस्या को उनके समक्ष रखा। सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और पेयजल समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

 

इसके साथ ही महिला मंडल की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करने तथा महिला मंडल भवन का निर्माण बेहतर एवं सुविधाजनक तरीके से करवाने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर झटवाड़ गांव के लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू जी के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, मदर चाइल्ड केयर सेंटर, कैंसर अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज तथा रोबोटिक सर्जरी और PET स्कैन मशीन जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम जनता की सेवा के लिए समर्पित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को बड़े शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

 

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार सीबीएसई शिक्षा प्रणाली शुरू करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी एवं सकारात्मक सोच का परिणाम है, जिससे प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

 

अंत में झटवाड़ गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू जी का गांव में पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए धन्यवाद किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

[post-views]