पुलिस लाइन और लालड़ी में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर:-  विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत दोसड़का में जेल के परिसर के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाने के कार्य के चलते 20 नवंबर को पुलिस लाइन, लालड़ी और जेल परिसर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने यह जानकारी दी।

[post-views]