



सुजानपुर/हमीरपुर:- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत के दुर्गम गांव मैहलड़ू में आयोजित किया जा रहा 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को आरंभ हो गया।

संस्थान के निदेशक अजय कतना ने शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में गांव की 30 महिलाओं को अगरबत्ती और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।



अजय कतना ने बताया कि इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों से संबंधित सभी खर्चे संस्थान द्वारा ही वहन किए जाएंगे।






शिविर के शुभारंभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



















































