ब्लॉक कांग्रेस ने भी 2027 के लिए कसी कमर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली विशाल रैली के लिए व्यापक चर्चा की गई।

मासिक बैठक में 11 दिसंबर की रैली के लिए भी बनाई रणनीति 

प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया, ताकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में हमीरपुर की सीट को कांग्रेस की झोली में डाला जा सके।

पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू द्वारा आरंभ किए गए जन समस्या निवारण अभियान की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की कई छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निपटारा हो रहा है।

अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। हमीरपुर में प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वर्तमान बस अड्डे की जगह सिटी सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जसकोट में हैलीपोर्ट का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। पार्टी पदाधिकारियों ने इन सभी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर लाल कानूनगो, डॉ. आरसी डोगरा, शहनशाह, राजेश चौधरी, राजेश आनंद, अनिल चौधरी, टोनी ठाकुर,ओ.पी. शर्मा, करतार चंद,सुरेश कुमार, साक्षी,मनोज शर्मा, अनिल श्याम, रजत राणा, निशांत शर्मा और अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

 

[post-views]