



हमीरपुर :- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 22 नवंबर को दोसड़का, सब्जी मंडी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।




























































