लोकगीत में हमीरपुर कॉलेज और लोकनृत्य में युवा मंडल नादौन विजेता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने शनिवार को सलासी में स्थित संस्कृति केंद्र में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ विषय पर आयोजित इस युवा उत्सव की 5 प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 100 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने सलासी में आयोजित किया जिला स्तरीय युवा उत्सव

लोकगीत में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर विजेता और युवा मंडल नादौन की टीम उपविजेता रही। लोकनृत्य में युवा मंडल नादौन ने पहला और डिग्री कॉलेज भोरंज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में सेवन स्टार स्कूल बणी ने बाजी मारी।

 

कविता लेखन में गांव बरोहा की अर्जिता राय एवं ख्याह स्कूल की तान्या प्रथम रहीं, जबकि अमरोह की कृतिका एवं हमीरपुर कॉलेज की नीलाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्रकला में सुजानपुर कॉलेज के मोहित कुमार पहले और हिम अकादमी स्कूल की जिया शर्मा दूसरे स्थान पर रही।

युवा उत्सव के निर्णायक मंडल में संगीत शिक्षक रणजीत सिंह, लोक कला विशेषज्ञ सुनील कुमार, चित्रकला विशेषज्ञ रेणु शर्मा और वरिष्ठ साहित्यकार रत्न चन्द रत्नाकर शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों से हमीरपुर जिला की समृद्ध लोक संस्कृति को देश के कोने-कोने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील भी की। इस अवसर पर नशा मुक्त हिमाचल की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला युवा अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए राजेंद्र कुमार, तवि चौहान, विक्रम सिंह, घनश्याम, भागीरथ, सुरेंद्र कुमार, शोभा देवी और अन्य कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

 

 

 

 

 

 

[post-views]