



हमीरपुर:- सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 27 और 28 नवंबर को अणु के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा।

इसलिए, उक्त विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33केवी और 11केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोनों दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।



सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

























































