



भोरंज/हमीरपुर:- स्थानीय विधायक सुरेश कुमार 27 नवंबर को भरेड़ी में रैडक्रॉस मेले का शुभारंभ करेंगे। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे इस मेले के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।



उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले में क्षेत्र के युवक मंडलों, महिला मंडलों तथा अन्य सामाजिक संगठनों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं और वीनस फाउंडेशन का भी विशेष योगदान रहेगा।






एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीएमओ डॉ. ललित कालिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



















































