वृद्धाश्रम में 75 साल के कन्हैया और 63 साल की सबीना ने रचाई शादी, DC किरण भड़ाना भी हुए सामिल

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  बिलासपुर स्थित वृद्धाश्रम में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां 75 वर्षीय कन्हैया और 63 वर्षीय सबीना विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना और साथ रहने का फैसला किया।

 

बताया जा रहा है कि दोनों को अपने परिवारों से अपेक्षित अपनापन नहीं मिल पाया था। इसके बाद दोनों वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों की रजामंदी के बाद कोर्ट में शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

 

इस मौके पर उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना वृद्धाश्रम पहुंचीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की। वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों ने भी दोनों को शादी की बधाई दी।

 

कन्हैया और सबीना की इस शादी ने यह संदेश दिया कि जीवन में नई शुरुआत करने और किसी का साथ पाने की कोई उम्र नहीं होती।

 

 

[post-views]