लोहारडा सड़क का कार्य आरंभ होने पर लोग गदगद, सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के प्रयासों से लोहारडा सड़क का कार्य आरंभ होने पर स्थानीय निवासी काफी गदगद हैं।

 

वर्षों पुरानी इस मांग के पूरा होने पर स्थानीय निवासियों पवन कुमार,सुभाष शर्मा, रूप लाल, निर्मला देवी, अशोक कुमार, सुखराम, बीरबल सिंह, बिट्टू, पंकज कुमार, रामदित्ता, प्यारे लाल, बलदेव सिंह, मदन लाल, निक्कू, रमेश चंद, हितेश कुमार, अजय कुमार अजू, राजो देवी, सोमा देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि सुनील शर्मा बिट्टू ने कुछ हफ्ते पहले बारल में आयोजित जन समस्या निवारण कार्यक्रम में लोगों को बाईपास से लोहारडा सड़क का कार्य आरंभ करवाने का आश्वासन दिया था। अब इसका कार्य आरंभ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।

[post-views]