



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय पंजीकृत संस्था धौलाधार सृजन भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से होगा तथा यह 29 नवंबर 2026 को रात्रि 8 बजे तक चलेगी।



प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की आयु एवं शैक्षणिक स्तर को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना तथा भाषा संबंधी समझ और बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना है।






संस्था का मानना है कि इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।



प्रतियोगिता के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।






धौलाधार सृजन भारती ने सभी पात्र विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। संस्था ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को अपनी भाषा एवं साहित्य से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।













































