दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक पूर्व प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक पूर्व प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।

      सर्वप्रथम बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों पर चिंता प्रकट की, कि भोटा चौक व मेडिकल कॉलेज के आसपास जितनी भी फोटो स्टेट की दुकानें हैं वह उपभोक्ताओं, रोगियों व अन्य आम लोगों से फोटो स्टेट के मनमाने रेट वसूल कर रहे हैं । उपायुक्त हमीरपुर इस बारे तत्काल संज्ञान ले लेकर जिला भर में प्रति कॉपी के रेट निर्धारित करें ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो ।

संगठन के ध्यान में यह बात भी लाई गई कि शहर में फुटपाथों पर कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है । इसके अतिरिक्त लोग अपनी गाड़ियां भी ज्यादातर फुटपाथों पर खड़ी कर देते हैं जिससे राहगीरों को चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । इस बारे पूर्व में भी आयुक्त महोदय, नगर निगम को अवगत करवाया गया था, परंतु अभी भी कुछ स्थानों पर अतिक्रमण जारी है । इसलिए आयुक्त महोदय से पुनः अनुरोध है कि इस पर तुरंत कार्रवाई करने की अनुकंपा करें ताकि आम लोग कुछ राहत महसूस कर सकें ।

संगठन के चुनाव दिनांक 20 दिसंबर 2026 को सर्वहित सुधार सभा के हाल में आयोजित किए जाएंगे । यदि कोई संगठन की सदस्यता लेना चाहता है तो वह 20 दिसंबर 2026 से पूर्व वित्त सचिव, युद्ध वीर पठानिया से फोन नंबर 94180 01506 पर संपर्क कर सकते हैं ।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस दिनांक 24 दिसंबर 2026 को हर्षोल्लास से पूर्व की भांति मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें पूर्व की कार्यकारिणी एवं नयी कार्यकारिणी आवश्यक कार्रवाई करेंगे ।

इस अवसर पर सर्वश्री एस के कोड़ा, हेमराज शर्मा, सुरेश चंद, प्रेमचंद, शंभू राम जसवाल, पी एन शर्मा, बीके शर्मा ओ पी नंदा, ठाकुर रणजीत सिंह, भागमल गुलेरिया,रनतव शर्मा तथा हेमराज शर्मा उपस्थित रहे ।

फोटो पा लिया ना मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव

[post-views]