



रोहड़ू/विवेकानंदवशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में देवता महेश्वर महाराज मंदिर परिसर, समरकोट पुजारली की पार्किंग से देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात 23 और 24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों, CRD, CCTV फुटेज तथा डंप डेटा का गहन विश्लेषण किया।



जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।






गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शब्बीर अहमद (26), रफाकत अली (25) और शब्बीर अहमद (31), तीनों निवासी जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।






















































