बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य: कमलेश कुमारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भरेड़ी (भोरंज)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 67 भरेड़ी-2 पर आज पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कमलेश कुमारी ने बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की और आवश्यक रणनीति तैयार की।

भरेड़ी-2 के बूथ नंबर 67 पर आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर भी किया चर्चा

बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की विचारधारा और केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाए।

उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय प्रदेश की जनता से दस गारंटियों के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज अधिकांश गारंटियां धरातल पर पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं।

 

प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को लेकर भी लगातार सक्रिय रहें और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं।

 

बैठक में बूथ अध्यक्ष बलदेव, ग्राम केंद्र अध्यक्ष परमानंद, कश्मीर सिंह, प्रधान अर्णव, अजीत सिंह, पूजा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[post-views]