जनता द्वारा नकारे जाने से विचलित हैं, राहुल गांधी: राकेश ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस के समय में देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति और परिवारवाद का ही सामना करना पड़ा। ठाकुर ने कहा कि … Read more

एटीसी-181 में एनसीसी कैडेट्स ने सीखी अग्निशमन तकनीक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   कर्नल एसएस रावत के नेतृत्व में जेएनवी डुंगरीन में चल रहे एटीसी-181 के आठवें दिन की शुरुआत सुबह तीस मिनट की शारीरिक ट्रेनिंग से हुई। जूनियर डिवीजन के लड़कों के लिए सुबह छह बजे ड्रिल टेस्ट भी शुरू हुआ।   सुबह की शारीरिक ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को नहाने-धोने और कपड़े बदलने … Read more

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला के शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया

किन्नौर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर्यटन गतिविधियों के आरम्भ होने से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से सीमावर्ती क्षेत्र लेपचा, शिपकी-ला, गिऊ और रानी कंडा में पर्यटन गतिविधियों को अनुमति प्रदान … Read more

छात्र मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में गरजा विद्यार्थी परिषद – अभाविप

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बयान देते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसका हेतु विश्वविद्यालय छात्रों के लिए नई बसों की सुविधा, गैर शिक्षक पदों की भर्तियां, छात्र संघ चुनाव की बहाली एवं नए छात्रावासों की … Read more

नौकरी करने से अच्छा है, अपना उद्यम लगाना’

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने मंगलवार को आईटीआई बणी में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।   आरसेटी ने आईटीआई बणी में आयोजित किया जागरुकता शिविर   इस अवसर पर आईटीआई प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि पगार पर नौकरी … Read more

ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन: डॉ प्रवीण चौधरी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश ठाकुर और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य … Read more

हिम अकादमी स्कूल में “अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा” का भव्य आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में “अन्वेषिका फिजिक्स भारत यात्रा” का एक विशेष कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और वैज्ञानिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भौतिक विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना एवं उन्हें प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करना था।   पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा … Read more

जिला स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भव्य समापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  जिला स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भव्य समापन राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय हमीरपुर में हुआ जिसमें हमीरपुर, ऊना, कांगडा व चम्बा जिले से कुल 170 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। . समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर कमल किशोर भारती ने विजेता बच्चों को मोमेंटो … Read more

15 जून को मौहीं में होगी योग चैंपियनशिप: स्वाति जार   

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला योगासन खेल संघ हमीरपुर की ओर से जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप 15 जून 2025 को ठाकुर विला मौहीं, बडू में करवाई जाएगी। संघ की जिला अध्यक्ष स्वाति जार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 55 वर्ष आयु वर्ग तक।   10 वर्ष से 55 … Read more