

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने कार्यक्रम की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए इस हमले से मन में गहरी पीड़ा है।
पीएम मोदी ने मासिक कार्यक्रम मन की बात में कहा जो आक्रोश भारत के लोगों में है वही आक्रोश आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में भी है
उषा बिरला ने कहा कि पीएम ने कहा कि हमारे देश के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में भी है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सबने कड़ी निंदा की। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
पहलगाम हमले का किया जिक्र
पीएम ने कहा, ‘पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।’
उन्होंने कहा कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।
भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा प्रधामंत्री मोदी ने मन की बात में
पूर्व ISRO के डॉक्टर कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि भारत के युवाओं ने दुनिया का नजरिया बदला
भाजपा नेत्री ने कहा कि कुछ और अहम बातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जिक्र किया
स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया गया है
म्यांमार के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया
अफ्रीका के बीमार बच्चों का भारत में होगा इलाज
मोबाइल एप सचेत आपदा से निपटने के लिए होगी मददगार
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की होगी शुरुआत
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बागलकोट के रहने वाले श्री शैल तेली जी मैदान में सेब उगाने की तारीफ की और खेती के नए प्रयोगों को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में 1917 के चंपारण सत्याग्रह को याद किया
उषा बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस तरह मन की बात के जरिए देशवासियों के साथ इन अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारा देश जहां विकास और अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहा है और जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना है हम उसकी ओर भी अग्रसर हो रहे है
Post Views: 158


