दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक, पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 23 नवंबर 2024 को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए ।

 

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेड क्रॉस प्रयोगशाला में जो रियायती दरो पर विभिन्न टेस्ट किए जाते थे वह बजट के अभाव से बंद पड़ी है । इस संबंध में संगठन अनुरोध करता है कि इस प्रयोगशाला को पहले की भांति आरंभ किया जाए तथा बजट का भी प्रावधान किया जाए जिससे गरीब लोग रेड क्रॉस प्रयोगशाला का लाभ उठा सके ।
बैठक में निर्णय लिया कि मृदुल चौक हमीरपुर से लेकर अणुटियाला तक सड़क के किनारे एक तरफ फुटपाथ का निर्माण किया जाए क्योंकि इस सड़क से कॉलेज व एन आई टी के छात्र-छात्राएं प्राय पैदल आते जाते हैं जिनमें अधिकांश लड़कियां होती है इसी तरह जो फुटपाथ आरटीओ ऑफिस तक बनाया है उसे वहां से आगे हथेली पुल तक एक तरफ बनाया जाए
संगठन के सदस्यों ने यह मांग की कि एक पुलिस कांस्टेबल सत्यम कंपलेक्स के बाहर नियुक्त किया जाए क्योंकि बाजार से आने वाले काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे वार्ड नंबर 8 को आते जाते हैं उन्हें सड़क पार करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है ।
भोटा चौक के पास जो शौचालय नगर परिषद ने बनाया था वह आजकल किन्हीं कारणों से बंद पड़ा है । नगर परिषद हमीरपुर से अनुरोध किया जाता है कि इसे पुनः चालू किया जाए क्योंकि अधिकांश माननीय सदस्यों ने यह मांग उठाई ।
इस अवसर पर महासचिव मनोहर लाल कानूनगो,एसके कौड़ा, विपिन शर्मा, पीएन शर्मा, शंभू राम जसवाल युद्ध वीर पठानिया,अशोक सोनी हेमराज शर्मा, ओम प्रकाश नंदा,सुमन भारती,रमेश चंद, संतोष वनियाल अनिरुद्ध डोगरा, रोशन लाल पटियाल व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

[post-views]