




नादौन/ हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने क्षेत्र में अपने घरों या व्यापारिक प्रतिष्ठानों में डीजल जनरेटर सेट लगाने वाले सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है।



कि वे एक महीने के भीतर इन जनरेटर सेटों की स्वीकृति विद्युत उपमंडल कार्यालय में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि डीजल जनरेटर सेटों की स्वीकृत जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पूर्व सूचना के बगैर कार्रवाई की जाएगी।
















