बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत स्कूल के सभी छात्र व छात्राओं को सफाई के वारे में दी जानकारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला हमीरपुर में सफाई अपनाओ- बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत स्कूल के सभी छात्र व छात्राओं को सफाई के वारे में जानकारी दी गई |उनको अपने आस पास सफाई रखने के लिए कहा गया |

 

 

इसके साथ ही उनको गिले -सूखे और हानिकारक कूड़े के वारे में भी जानकारी दी गई |बच्चो को यह भी बताया गया कि स्वच्छता की शुरुआत हमेशा अपने घर से होती है |

 

हमारा घर साफ़ तो हम अपने शहर को भी स्वच्छ रखेंगे और बीमारियों को दूर भगायेंगे |इस अभियान में अंकित ,प्रिया, रीता,अक्षित आदि मौजूद थे |