




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सर्वजनकल्याण सभा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बाहरवीं कक्षा में बोर्ड स्तर व स्कूल स्तर पर टॉपर आये हमीरपुर विधानसभा के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के 150 से अधिक विद्यार्थियों को हमीरपुर के बसंत रिसोर्ट में सम्मानित किया गया।



डॉ वाई एस परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति डॉक्टर राजेश्वर सिंह चंदेल ने हमीरपुर में 150 से अधिक होनहारों को किया सम्मानित









इस अवसर पर डॉ वाई एस परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति डॉक्टर राजेश्वर सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व मेधावियों को सम्मानित किया ।


संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आये हुए अतिथियों व बच्चों का स्वागत किया

मुख्यअतिथि डॉ वाई एस परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति डॉक्टर राजेश्वर सिंह चंदेल ने कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अछी संगत में रहोगे तो अच्छी रंगत आएगी अगर आप की संगत अछी होगी तो आम बचा भी ऊंचाइयों को छू सकता है ।

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए मेधावी : नवीन शर्मा

उन्होंने कहा कि जितनी सँगर्षशीलता से आप पढ़ाई करोगे तो आपकी कामयाबी भी उतनी ही बड़ी होगी । कुलपति डॉक्टर राजेश्वर सिंह चंदेल ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों पर बोझ डालने का काम न करें बल्कि जिस विषय में बच्चा रूचि रखता है उसी विषय में आगे पढ़ाई करने दें । कुलपति डॉक्टर राजेश्वर सिंह चंदेल ने
उन्होंने सर्वजनकल्याण सभा के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सफल कार्यक्रम का आयोजन आप के द्वारा किया गया जिसमें बच्चों को बहुत कुछ शिक्षा विदों से सीखने और सुनने को मिला और इन बातों का अनुसरण बच्चे आगे चल कर अपने जीवन में करेंगे ।
संस्था के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को अपना लक्ष्य स्थापित करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करनी चाहिए नवीन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरक पंक्तियों उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
नवीन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में संस्था विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाज सेवी एवं शिक्षाविद एनके शर्मा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब देश का भविष्य हैं आप स्वस्थ व पढ़े लिखें होंगे तो देश भी प्रगति करेगा उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की ।
इस अवसर पर शिक्षाविद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हमीरपुर श्री रमेश शर्मा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर पर जीएनए यूनिवर्सिटी से संसार चंद ,सर्वजनकल्याण सभा के जिला अध्यक्ष भुपिंदर बन्याल, कार्यक्रम संयोजक रिटायर्ड मुख्याध्यापक यशवीर पटियाल ,विजय, कुशल, रविदत्त, नवनीत, रीता शास्त्री, रमेश, अश्विनी, अशोक, सीमा, कुसम, भरमौरिया, राजीव, सोमदत्त, नरेंद्र, बिट्टू, राकेश, अजय सहित अन्य संस्था के पदाधिकारी व 150 से अधिक विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे ।




