




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश ठाकुर और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई l




मातृत्व अभियान के अंतर्गत जो गर्भवती महिलाएं हर महीने अपने स्वास्थ्य चेकअप के लिए आती हैं उनका उचित स्वास्थ्य चेकअप होना चाहिए कोई महिला छुटनी नहीं चाहिए तभी उच्च जोखिम गर्भवती महिला का पता लगा पाएंगे और कहा की जो प्रवासी लोग हैं उन्हें परिवार नियोजन के उपायों के बारे में उचित परामर्श दें और हर एक लाभार्थी पोर्टल पर एंटर होनी चाहिए और कहा की डिलीवरी होने के तुरंत बाद बच्चे को एक घंटे के अंदर माँ का दूध पिलायें और बताया की 6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चों को जो आयरन सिरप दी जाती है वह सभी लाभार्थी बच्चों को दें I

इसके अलावा उन्होंने कहा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम जो स्कूलों में साल में एक बार जाती है और आंगनवाड़ी में साल में दो बार जाती है इस दौरान इस टीम द्वारा स्कूलों के मध्याहन भोजन को भी चेक करना चाहिए व पानी की टंकियों को भी चेक करना चाहिए और बताया की बरसात के मौसम में पानी से होने वाली बीमारियाँ और आखों से सम्बंधित होने वाली बिमारियों से बचने के लिए खंड स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ होनी चाहिए I
उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं तथा विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आबंटित धनराशी का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें l















