




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रयास संस्था द्वारा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाते हुए सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत गाँव व ग्राम पंचायत जोल पलाही मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।




अस्पताल सेवा टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर मे 42 पुरुषों व 35 महिलाओं सहित कुल 77 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया । जिसमे मधुमेह के 5, उच्च रक्तचाप के 8, जोड़ों के दर्द के 6 लोग व 58 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।






स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों व महिलाओ के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई । अस्पताल सेवा टीम फार्मसिस्ट सावी गुप्ता,लैब टेक्निशन सोनी वर्मा व चालक नवीन ने डॉक्टर पंकज के नेतृत्व मे अपनी सेवाए प्रदान की ।






मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया । डॉ पंकज ने लोगों को बरसात के मौसम मे मौसमी बीमारियों से बचने के प्रति भी जागरूक किया । उन्होंने लोगों को पानी उबला कर व साफ पानी पीने व घर पर बने खाद्य पदार्थों का उपयोग करने की सलाह दी ।

घरों के आस पास पानी जमा न होने देने की बात भी लोगों को बताई ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके । स्थानीय गांववासियों, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य उपस्थित लोगों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया व धन्यवाद किया ।




