



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक कपिल परमार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य द्वारा सौंपी गई।
कपिल परमार हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से संबंध रखते हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लम्बा अनुभव रहा है। उनकी इस नियुक्ति पर हमीरपुर जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
उन्होंने विश्वास जताया कि कपिल परमार का राजनीतिक अनुभव और विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक कार्यों का उनका कौशल बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित ही मजबूती प्रदान करेगा।
युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कपिल परमार जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
Post Views: 288



















Total Users : 125211
Total views : 189393