




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पौधा रोपण की मुहिम में हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ अध्यक्ष ने आज पलाही में 20 बिल्व पत्र पौधे और 15 पीपल के पौधों को जंदरू पंचायत प्रधान सुरेश और मित्तू व अन्य स्थानीय निवासियों को दिया गया।




मॉडल पीएससी जंगल बेरी में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा और स्टाफ ने अपने प्रांगण में प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए दो बिल्व पौधे लगाए जिसमें पहले भी एक पीपल का पेड़ बरगद का पेड़ और आंबला पेड़ लगाए जा चुके हैं।








जो कि सफलतापूर्वक अपना कद बढ़ा रहे हैं और आने वाले समय में सब कुछ हरा-भरा दिखाई देगा। प्रकृति का संरक्षण ही मानवता का फर्ज है और प्रकृति से ही जीवन है, जीवन से प्रकृति नहीं। प्रकृति का जितना संरक्षण करेंगे, आपदाएं उतनी ही कम होंगी और ईश्वर की कृपा भी होगी।





डॉक्टर डोगरा ने कहा कि सभी पेड़ लगाएंगे तो पेड़ लगाने से पर्यावरण बचेगा और पर्यावरण से जो आने वाली पीढ़ियां हैं उनको फायदा होगा और वन्य जीवन को भी संरक्षण मिलेगा, जो कि हमारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। आओ सभी एक पौधा उन शहीदों के नाम और आने वाले पीढ़ियों के नाम लगाएं ताकि राष्ट्र में वन सम्पदा बढ़े। जय हिंद जय हिमाचल।





