एसएफआई प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा “Job Trainee योजना” के विरोध

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  एसएफआई राज्य कमेटी ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को आए हुए तीन साल का समय हो चुका है लेकिन युवाओं से जो वादा करके यह सरकार सत्ता में आई थी कि युवाओं को 2 लाख नौकरियां प्रतिवर्ष देंगे उसमें वह पूरी तरह विफल रही है व उसके विपरीत जो नौकरियां बची भी थी उन्हें भी इस job trainee योजना के तहत खत्म करने की योजना शुरू कर रही दी है। 

 

प्रदेश में लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हिमाचल प्रदेश में पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से ठेका प्रथा की योजना लाई थी वर्तमान में कांग्रेस सरकार पहले शिक्षक वीर और अब Job Trainee जैसी नीतिया ला कर धोखा कर रही है।

 

एसएफआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में युवा विरोधी नीतियां लाकर लगातार प्रदेश को पीछे धकेलने का काम कर रही है। प्रदेश में जो युवा व छात्र मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने घरों से दूर रह कर तैयारियां कर रहा है कि एक दिन वह अपनी मेहनत से अपने सपनो को पूरा करेगा। लेकिन सपने पूरे होने से पहले ही सरकार इस तरह की नीतियां लागू कर रही है। जिससे युवाओं के उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

एसएफआई यह मांग करती है कि यह जो job trainee योजना सरकार द्वारा लाई गई है पूरी तरह से युवा विरोधी है और यह स्थाई रोजगार को खत्म करने की सोची समझी साजिश है इसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए ताकि प्रदेश के युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके। अन्यथा एसएफआई पूरे प्रदेश के छात्र नौजवानों को संगठित करके प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन तैयार करेगी जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार होगी।

[post-views]