होटल मैनेजमेंट के छात्रों को अंगदान जन संजीवनी अभियान के अंतर्गत अंगदान के प्रति जागरूक किया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   सोटो हिमाचल प्रदेश व मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से अंगदान जन संजीवनी अभियान के तहत मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों को अंगदान व नेत्रदान के बारे में जानकारी दी गई!

सोटो हिमाचल प्रदेश ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हमीरपुर के साथ मिलकर

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल वर्मा ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए छात्राओं को अंगदान की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अंगदान करके दूसरों की जिंदगी में उजाला लाया जा सकता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हमीरपुर ने अंगदान और नेत्रदान संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित

मरने के बाद शरीर को जलाया या दफनाया जाता है ऐसे में व्यक्ति के अंगदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को रोशन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि एक ब्रेन स्टेम डेड व्यक्ति आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। अंगदान एक नया जीवनदान है जो कि व्यक्ति मरने के बाद दे सकता है।

 

समाजसेवी अमित शर्मा ने कहा एक व्यक्ति जिसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष हो वह स्वैच्छिक रूप से अपने करीबी रिश्तेदारों को देश के कानून और नियमों के दायरे में रहकर अंगदान कर सकता है और अंगदान करने की शपथ ले सकता है। अंगदान से संबंधित सही जानकारी वह भ्रम होने की वजह से अधिकतर लोग अंगदान करने से पीछे हट जाते हैं ।

 

इसीलिए अगर लोगों में पहले से अंगदान को लेकर पर्याप्त जानकारी होगी तभी ऐसे मौके जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

 

नरेश ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर सोटो ने कहा की हिमाचल की ऑफिशल वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे बैठे अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भर सकता है। वेबसाइट पर कर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी करते हुए व्यक्ति अंगदान की इच्छा जाहिर कर सकता है।

 

यह प्रक्रिया आधार लिंक होगी। मौजूदा समय में प्रदेश भर से करीब 3000 से अधिक लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। उन्होंने बताया अंगदान जन संजीवनी अभियान इस महीने पूरे राज्य में लोगों को अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है

 

 

इंस्टीट्यूट के विभाग अध्यक्ष पुनीत बांटा जी ने इस आयोजन के लिए सभी अतिथियों का धन्यवाद् अपने छात्रों और अन्य सदस्यों की ओर से किया!

[post-views]