




शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर एन एस यू आई ईकाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सिंह का स्वागत किया गया ।








तत्पश्चात एन एस यू आई कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगों उजागर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बजट को बढ़ाने की मांग की गई और साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग बनाने व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की मांग की गई।




ईकाई अध्यक्ष रणदीप ठाकुर ने कहा कि एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया और छात्र हित से जुड़े मुद्दे उठाए। मंत्री जी ने इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।







