पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन – विकास शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय सेना के वीर जवानों और पूर्व सैनिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसी कड़ी में आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की गगरेट विधानसभा में ECHS पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन होना पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गत वर्ष, पूर्व सैनिकों की मांग को देखते हुए हमीरपुर के सांसद आदरणीय अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भोरंज और गगरेट विधानसभा में टाइप D ECHS पॉलीक्लिनिक खोलने का आग्रह किया था।

 

रक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव को अपनी संस्तुति दी, जिसके परिणामस्वरूप आज गगरेट में इस पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन संभव हो पाया है।

यह पॉलीक्लिनिक हमारे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और उनके जीवन को और अधिक सुरक्षित व सम्मानजनक बनाएगा। इसके लिए मैं सभी पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।

पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि – “हम सभी क्षेत्रवासियों की ओर से मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय  राजनाथ सिंह का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं।

 

साथ ही, मैं हमीरपुर के यशस्वी सांसद अनुराग ठाकुर का विशेष धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने सदैव अपने संसदीय क्षेत्र के हित में कार्य किया और पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी इस मांग को साकार किया।”