बस्सी झनियारा मे सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जाँचा 51 लोगों का स्वास्थ्य

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  प्रयास संस्था द्वारा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाते हुए सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत गाँव व ग्राम पंचायत कोटलू मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया ।

मौसमी बीमारियों के प्रति किया जागरूक

बरसात के मौसम मे मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे बताया । डायरिया, डेंगू व मलेरिया से रोकथाम के लिए घरों के आस पास पानी जमा न होने देने की बात भी लोगों को बताई ताकि बीमारियों की रोकथाम हो सके ।

अस्पताल सेवा टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर मे 25 पुरुषों व 26 महिलाओं सहित कुल 51 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए 17 लोगों की रक्तजांच कर अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया । जिसमे मधुमेह के 7, उच्च रक्तचाप के 8, जोड़ों के दर्द के 15 लोग व 21 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों व महिलाओ के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई । स्वास्थ्य जांच शिविर मे फार्मसिस्ट सावी गुप्ता,लैब टेक्निशन सोनी वर्मा व चालक नवीन ने डॉक्टर पंकज के नेतृत्व मे अपनी सेवाए प्रदान की ।

मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया । स्थानीय गांववासियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया व धन्यवाद किया ।

[post-views]