तिरंगाअभियान में एक्सपोज़ होती भाजपा: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा है कि 25 रुपये में भाजपा देश में तिरंगा बेचने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बनी थी लेकिन अब जैसे ही स्वतंत्रता दिवस आता है तो तिरंगे पर अभियान चला कर अपनी राजनैतिक नौटंकी शुरू कर देती है।

 

तिरंगा, सेना और मन्दिर-मस्जिद के नाम रोटियाँ सेकती है भाजपा: संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि देश का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के हर नागरिक का अभिमान है इसको राजनैतिक रंग देना भाजपा की पुरानी आदत बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि देश की जनता तिरंगे की आड़ में राजनीति करने वालों को पहचान चुकी और भाजपा को तिरंगे की याद सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और चुनावों से पहले आती है।

 

तिरंगे का इतना सम्मान था तो ऑपरेशन सिंदूर में पाक पर लहरा देते तिरंगा भाजपाई: संदीप सांख्यान

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि कि जिन लोगों की सोच कभी तिरंगे के विरोध में रही हो, वे आज देशभक्ति का झूठा प्रदर्शन कर करके अपनी राजनीतिक वैतरणी पार लगाने की मंशा पालने में लगे रहते हैं। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा का यह अभियान महज सोशल मीडिया फोटो खिंचवाने और राजनीतिक स्टंट तक सिमट कर रह गया है।

 

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को राष्ट्रध्वज तिरंगे का इतना ही सम्मान करना है तो देश युवाओं को रोजगार, किसानों को एमएसपी और जनता को महंगाई से राहत क्यों नहीं मिलती दिलानी चाहिए।

 

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि सच में भाजपा तिरंगे का इतना ही सम्मान करती तो इसको यह राजनीति से नहीं जोड़ती और न ही ऑपरेशन सिंदूर में अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कहने पर ऑपरेशन सिंदूर को रोकती। उन्होंने कहा तिरंगे के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह से बेनकाब हुई है वह सच में शर्मनाक है।

 

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा को कभी तिरंगे के नाम पर, कभी सेना के नाम पर तो कभी मंदिर-मस्ज़िद के नाम पर सिर्फ सत्ता हासिल करने का काम किया है, लेकिन अब जनता भाजपा के इन थोथले हथकंडों को जान चुकी है और इसका जबाब की भाजपा को मिलना तय है।

[post-views]