अनुराग ठाकुर को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का पता ही नहीं: संदीप सांख्यान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा है कि अनुराग ठाकुर को यदि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद और उस पद की कार्यशैली का ही पता नहीं है तो उन्हें सांसद बनने का नैतिक अधिकार ही नहीं है।

 

सांसद अनुराग ठाकुर अपने लोकसभा हलके में ध्यान दें बजाए राहुल गांधी को कोसने के

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि हमीरपुर के सांसद जिस तरह से वोट चोरी के मसले को पत्रकारवार्ता करके सफाई देने की बजाए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को निशाना बना कर वोट चोरी को छुपाना चाहते हैं यह कार्यशैली अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के तथ्य अब सामने आ चुके हैं।

 

 

संदीप सांख्यान ने सवाल खड़े करते हुए अनुराग ठाकुर से पूछा है कि जब केंद्र में आपकी सरकार ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर सकती है तो चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने को आपकी केंद्र सरकार के लिए बाएं हाथ का खेल है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर को समझना चाहिए कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद होता है और यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का मसला उठाया है और इस मसले पर प्रमाण भी दिए हैं तो, इस मसले पर केंद्र सरकार को बहस करवाने पर पर क्या आपत्ति है।

 

संदीप सांख्यान ने कहा है कि सवाल बड़ा सीधा सा है कि वोट चोरी पड़े पैमाने पर हुई है जिससे केंद्र की सरकार बचना चाहती है जिसका जबाब न तो प्रधानमंत्री देना चाहते हैं और नही गृह मंत्री देना चाहते हैं और चुनाव आयोग तो कठपुतली बन ही गया है, जो को एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है और देश के हर नागरिक के साथ विश्वासघात है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर जितना भी राहुल गांधी के खिलाफ बोलते हैं इससे उनको अपनी तरक्की की अपेक्षा रहती है लेकिन हो उल्टा रहा पूर्व में जहां अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री थे, अब मात्र सांसद रह कर ही गुजारा करना पड़ रहा है, खैर इस बात से अनुराग ठाकुर की राजनीतिक खीज भी जगजाहिर होती है।

 

 

 

संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा है आप पांच बार के सांसद रहे हैं और आपके लोकसभा हलके में आपकी केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं की भूमिका नग्न है, बेहतर होगा कि यदि आप राहुल गांधी पर छींटाकसी न करते हुए अपने कार्यो पर ध्यान दें।

[post-views]