राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया 

 

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर एवं राष्ट्रगान गा कर किया गया।

कॉलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार, कॉलेज कमेटी के चेयरमैन  मनजीत सिंह, कॉलेज कमेटी के सेक्रेट्री कुलबीर सिंह ठाकुर ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से आवाहन किया।

 

कि वो ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन के साथ राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापक, बीÛ एÛ के छात्र तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

[post-views]