स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र  के सौजन्य से रोपा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माय भारत /नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत रोपा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड पंच, सहारा युवा मंडल रोपा के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

 

मोती लाल धीमान पंचायत प्रधान द्वारा तिरंगा फहराया गया । सभी ने तिरंगा फहराने के उपरांत राष्ट्रीय गान का गायन कर अमर वीर जवानों को याद किया और पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी ।

 

इसके उपरांत सहारा युवा मंडल रोपा के युवाओं द्वारा ग्राम पंचायत घर और स्थानीय स्कूल के आसपास सफाई की ।

[post-views]