सर्वजन कल्याण सभा द्वारा बल्ह पंचायत के पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित करके मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुरी कई द्वारा 79वां स्वतंत्रता हमीरपुर विधानसभा की बल्ह पंचायत के बल्ह गांव में मनाया गया जिसमें अणु व बल्ह पंचायत के 70 से अधिक पूर्व सैनिकों को और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया जिसमें रिटायर्ड कर्नल व कारगिल युद्ध के हीरो चंदर शेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर संस्था की ओर से रिटायर्ड कर्नल व कारगिल युद्ध के हीरो चंदर शेखर ने पूर्व सैनिकों को और शहीद परिवारों को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान गा कर व मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल चंद्र शेखर व सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा तिरंगा ध्वज फहराकर किया गया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष व कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन नवीन शर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिये लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी देश के लिए दी थी तब जा कर हमें स्वतंत्रता हमे मिली ।

नवीन शर्मा ने कहा कि आज देश के लिए मरने के साथ साथ देश के लिए जीने की भी आवश्यकता है हम सब लोग इस स्वतंत्रता दिवस पर ये शपथ लें कि हम अन्याय के खिलाफ , भ्रष्टाचार के खिलाफ ,नशे के खिलाफ व अन्य सामाजिक बुराइयों से लोगों को स्वतंत्रता दिलाएंगे ।

नवीन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए काम करती है उन्होंने कहा कि जब कारगिल का युद्ध हुआ तब केंद्र में आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और जब कारगिल युद्ध हुआ तो अटल बिहारी वाजपेई जी को जब पता चला की जो हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो जाते हैं उनके पार्थिव शरीर को वही जला दिया जाता था तब आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने यह आदेश दिया कि जो भी सैनिक शाहिद होगा उसका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव में किया जाएगा । नवीन शर्मा ने कहा कि आज जब से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं तब से सैनिकों को बॉर्डर के ऊपर खुली छूट दे रखी है और जब-जब दुश्मन देश ने हमारी ओर झांकने की कोशिश की तब तब दुश्मन की ओछी हरकतों का मोह तोड़ जवाब भारतीय सेना ने देने का काम किया है चाहे वह पुलवामा घटना हो चाहे वह उड़ी हो या फिर हाल ही में हुआ ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दुश्मन को दुश्मन के देश में घुसकर मारने का काम किया है ।

नवीन शर्मा ने कहा कि जिस 370 धारा को हटाने के लिए संख्या आंदोलन हुए उसको हटाने का काम भी केंद्र की मोदी सरकार ने किया है जहां पर श्रीनगर में दंगे फसाद हुआ करते थे व पत्थर बाजी हुआ करती थी और तिरंगा लहराने नहीं दिया जाता था आज वहां पर हिंदुस्तान का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी फहराया जा रहा है वह उसके साथ-साथ राष्ट्रीय गीत भी गया जा रहा है इसका सारा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी की सरकार को जाता है । नवीन शर्मा ने कहा कि जो आज पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन मिल रही है उसको देने का काम भी केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।

इस अवसर पर नवीन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय मैं सर्वजन कल्याण सभा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें नशे के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि रिटायर्ड कर्नल चंद्र शेखर ने कहा की सर्वजनकल्याण सभा नवीन शर्मा के नेतृत्व में बहुत अच्छा सामाजिक कार्य कर रही है और हम सब को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए और समाज हित के लिए अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए ।

इस अवसर पर सर्वजनकल्याण सभा के जिला अध्यक्ष भुपिंदर बन्याल , बल्ह पंचायत के उपप्रधान देशराज ,जगजीत ,नवनीत कुशला देवी महिला मंडल प्रधान , विषकर्ण, संजीव गुलेरिया , शक्तिचन्द , रवि सहित 100 से अधिक ग्रामीण व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे

[post-views]