भक्ति और सृजनात्मकता का अद्भुत संगम हिम अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्ति भाव और उल्लास से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में विविध मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं-कक्षा 5 और 6 के विद्यार्थियों ने मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया, कक्षा 4 की छात्रा आरन्या ने भावपूर्ण वक्तव्य दिया, वहीं कक्षा 2 की छात्राओं कायना, चार्वी, प्रज्ञा और स्मायरा ने मधुर कविता का पाठ किया।

बालवाटिका-3 के नन्हें बच्चों ने अपनी प्यारी नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।भक्ति रस से ओत-प्रोत कृष्ण भजनों ने पूरे परिसर को दिव्यता से भर दिया। छोटे-छोटे विद्यार्थी कृष्ण और राधा के रूप में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

कार्यक्रम की गतिविधि प्रभारी के रूप में पूजा ठाकुर के विशेष प्रयासों की सराहना की गई।इस अवसर पर अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, समन्वयिका  कंचन लखनपाल और विनीता गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों को इतनी भव्य और सफल प्रस्तुति के लिए बधाई दी।

 

 

[post-views]